बुधवार, 17 जनवरी 2018

यात्रा मुहूर्त



मान लीजिये किसी नौकरी के इण्टरव्यू के लिए बुलावा आया है और जिस दिन इण्टरव्यू होना है उस दिन मुहूर्त अच्छा नहीं निकल रहा है, तो क्या व्यक्ति उस इण्टरव्यू के लिए जाएगा ही नहीं ? इसका परिणाम क्या होगा ? यही कि वह नौकरी किसी अन्य को मिल जाएगी और व्यक्ति को फिर नए सिरे से दूसरे स्थानों पर आवेदन भेज कर कुछ और समय ख़ाली बैठकर इण्टरव्यू के बुलावे की प्रतीक्षा करनी होगी | या फिर जिस शहर में जाना है वहाँ मुहूर्त के अनुसार हो सकता है कुछ दिन पहले पहुँचना पड़ जाए और होटल आदि में ठहरने की व्यवस्था करनी पड़े | एक तो वैसे ही हाथ में नौकरी नहीं ऊपर से होटलों के किराए की मार...
अतः, आवश्यक कार्य के लिए जाना हो तो किसी Vedic Astrologer से यात्रा के लिए मुहूर्त निकलवाएँ अवश्य, किन्तु किसी अन्धविश्वास का शिकार न बनें | केवल दो तीन आवश्यक बातें जान लेना ही काफ़ी होगा – जैसे यात्रा आरम्भ करते समय प्रयास करें कि चन्द्रमा अष्टम में न हो और लग्न अनुकूल हो | यदि ऐसा सम्भव नहीं भी हो सके तो इतना विचार अवश्य कर लें कि लग्न के सामने अर्थात सप्तम भाव में कोई ग्रह न हो – क्योंकि इसका अर्थ होता है कि आपके कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है | और तारा अवश्य शुभ हो – अर्थात जन्म नक्षत्र से 3, 5, 7, 12, 14, 16, 21, 23, और 25वाँ नक्षत्र न हो – क्योंकि इन्हें विपत, प्रत्यरि और वध नक्षत्र माना जाता है | किन्तु यदि कोई अच्छा मुहूर्त नहीं भी निकल रहा हो और यात्रा आवश्यक हो तब भी मुहूर्त का दोष निवारण करके यात्रा आरम्भ कर दीजिये... अपनी योग्यताओं पर, यात्रा के लिए आवश्यक तैयारियों पर तथा ईश्वर की कृपा पर भरोसा रखकर यात्रा के निकलिए... यात्रा सुखद और सफल रहेगी...
To read full article, visit:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें