गोपाष्टमी पर्व के माध्यम से गौ को पूज्य बताकर उनकी
रक्षा के विधान का श्रेय जाता है भगवन श्री कृष्ण को | उन्होंने अनुभव किया कि ग्रामवासी इन्द्र की तो पूजा करते
हैं – जिसे हम देख भी नहीं सकते, लेकिन अपने आस पास की वस्तुओं तथा प्रकृति की
उपेक्षा करते हैं | तब उन्होंने प्रकृति का महत्त्व समझाने तथा उसके प्रति लोगों
के मन में श्रद्धा भाव उत्पन्न करने के लिए गोवर्धन पूजा का आरम्भ किया और गायों
के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए तथा उनकी रक्षा के उद्देश्य से गोपाष्टमीका
आरम्भ किया | वर्तमान में भारत में प्रायः सभी भागों में गोपाष्टमी का पर्व धूम
धाम से मनाया जाता है |
गौ माता को नमन के साथ सभी को गोपाष्टमी की हार्दिक बधाई...
To
read more go to: