शुक्रवार, 9 मार्च 2018

वर्षीतप



आज चैत्र कृष्ण अष्टमी है और आज ही से जैन सम्प्रदाय के तपस्वियों का वर्षी तप आरम्भ हो जाता है | कल चैत्र कृष्ण नवमी है – जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान् ऋषभदेव – जिन्हें आदिनाथ के नाम से भी जानते हैं - का जन्म इसी दिन अयोध्या में हुआ था | और उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए जैन तपस्वी वर्षी तप का पालन करते हैं |
कथा है कि बहुत समय सुखपूर्वक राज्य करने का बाद महाराज ऋषभदेव अपना समस्त साम्राज्य पुत्रों को सौंपकर तपश्चर्या के लिए निकल पड़े | तपश्चर्या पूर्ण हो जाने के बाद जब कभी वे भिक्षा माँगने जाते, लोग उन्हें बहुमूल्य रत्नाभूषण प्रदान करते, किन्तु भोजन कोई नहीं देता था | इस प्रकार एक वर्ष तक भ्रमण करते हुए उनका स्वतः ही एक वर्ष का उपवास हो गया | अन्त में अक्षय तृतीया के दिन वे अपने पौत्र श्रेयाँश के राज्य हस्तिनापुर पहुँचे | श्रेयाँस ने अपने किसी कार्य के लिए उन्हें गन्ने का रस एकत्र किया हुआ था तो वही उन्हें भेंट कर दिया, जिसका पान करके उन्होंने अपने उपवास का पारायण किया | क्योंकि बहुत समय के उपवास के बाद कुछ ऐसा पदार्थ चाहिए था जो पौष्टिक हो, शीतल हो, शरीर को शक्ति भी प्रदान करे और क्षुधा को भी शान्त करे
To read full article, visit:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें