सन्तान गोपाल मन्त्र
एक अच्छी स्वस्थसन्तान हर माता पिता का सपना होता है | किन्तु किसी कारणवश महिला Conceive नहीं कर
पाती या गर्भपात हो जाता है तो उनका ये सपना जैसे टूट कर बिखर जाता है | कई बार तो
एक दूसरे पर दोषारोपण का सिलसिला भी शुरू हो जाता है | पतिपक्ष के लोग पत्नी को
गर्भ धारण करने में असमर्थ बताने लगते हैं तो पत्नी पति को नपुंसक बताने में नहीं
हिचकिचाती | ऐसी स्थिति में मेडिकल साइंस सहायता करती है | आजकल मेडिकल साइंस इतनी
एडवांस हो गई है कि सन्तान के इच्छुक दम्पतियों को चिन्ता करने की कोई आवश्यकता ही
नहीं | किन्तु फिर भी हैरान परेशान दम्पति ज्योतिषियों के चक्कर लगाते रहते हैं कि
कहीं से तो कोई आशा की किरण दिखाई दे | प्रायः सभी Vedic Astrologers उनकी कुण्डली
के पंचम भाव का अध्ययन करके उन्हें उपाय सुझाते हैं और साथ में सन्तान गोपाल
मन्त्र के जाप की सलाह देते हैं |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें