बुधवार, 1 नवंबर 2017

वैकुण्ठ चतुर्दशी



आज कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को प्रायः सभी हिन्दू लोग वैकुण्ठ चतुर्दशी का पर्व मनाते हैं | यों तो लगभग समस्त भारत में हिन्दू लोग इस पर्व को मनाते हैं, लेकिन विशेष रूप से महाराष्ट्र, उज्जैन, उत्तर प्रदेश और गढ़वाल में इस पर्व को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है | इस पर्व को भगवान शिव तथा विष्णु के मिलन पर्व के रूप में मनाया जाता है | इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की सम्मिलित पूजा की जाती है | इस दिन विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना की जाती है | इस पर्व के साथ अनेक मान्यताएँ, अनेक कथाएँ जुड़ी हुई हैं, किन्तु तथ्य केवल एक है – आध्यात्मिक और लौकिक उन्नति के लिए भगवान विष्णु और शिव के ऐक्य के प्रतीक वैकुण्ठ चतुर्दशी का व्रत पूरे विधि विधान से किया जाता है | सभी को वैकुण्ठ चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएँ...
To read more go to: http://www.astrologerdrpurnimasharma.com/2017/11/02/733/


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें