रविवार, 19 नवंबर 2017

साप्ताहिक राशिफल




Monday, 4 December 2017 – Sunday, 10 December 2017
नीचे दिया राशिफल आवश्यक नहीं कि हर किसी के लिए सही ही हो – क्योंकि सूर्य एक राशि में एक माह तक रहता है और उस एक माह में लाखों लोगों का जन्म होता है | साथ ही ये फलकथन केवल ग्रहों के तात्कालिक गोचर पर आधारित होते हैं | इसलिए Personalized Prediction के लिए हर व्यक्ति की जन्म कुण्डली का व्यक्तिगत रूप से अध्ययन करना आवश्यक है | साथ ही, इस फलकथन अथवा ज्योतिष विद्या का उद्देश्य किसी भी प्रकार के अन्धविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है | ज्योतिष के माध्यम से आपको कुछ दिशा-निर्देश प्राप्त हो सकता है – आपका कर्म सर्वोपरि है | अतः, स्वयं पर विश्वास रखते हुए कर्मशील रहिये...
To see this WEEKLY PREDICTION, Go To:

बुधवार, 15 नवंबर 2017

पञ्चांग - तिथि



पिछले लेख से हम पञ्चांग पर चर्चा कर रहे हैं | जैसा कि पहले बताया, पञ्चांग का प्रथम अंग है दिन अथवा वार | अब दूसरा अंग - तिथि |
जिस तरह अंग्रेज़ी महीनों की तारीख़ें होती हैं, उसी प्रकार भारतीय वैदिक ज्योतिष - Indian Vedic Astrology - के अनुसार हिन्दू काल गणना के अनुसार एक माह में 30 तिथियाँ होती हैं जो दो पक्षों में बंटी होती हैं – शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष | चन्द्र मास शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ होकर कृष्ण अमावस्या तक रहता है और इस प्रकार अमावस्या माह की अन्तिम तिथि हो जाती है – जिसे New Moon Day भी कहा जाता है | माह की पन्द्रहवीं तिथि पूर्णिमा कहलाती है जिसे Full Moon Day भी कहते हैं | अमावस्या के दिन सूर्य और चन्द्र का भोग्यांश लगभग बराबर होता है | इस भोग्यांश के घटने बढ़ने से ही तिथि की गणना होती है |
To read more, Go to: